फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आधार ऑपरेटर की बरात ई-रिक्शा पर निकली, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के दूर दराज के बिस्सी गांव में एक युवक की शादी चर्चा का विषय बन गई। बरात में कारों और बड़ी गाड़ियों की बजाय ई-रिक्शा शामिल हुए। 20 के करीब ई-रिक्शा किराए पर लिए थे।
विज्ञापन

कालाकोट के सीडीपी कार्यालय में आधार ऑपरेटर वजर हुसैन निवासी बिस्सी गांव ने अपनी शादी के लिए गांव से ई रिक्शा पर बरात निकाली। बरात तरयाठ गांव से होते हुए आल्या गांव पहुंची। वजर ने बताया कि वह अपनी शादी किसी अलग अंदाज में करना चाहते थे और उनकी भाभी ने उनको यह सलाह दी कि वह बरात ई रिक्शा पर ले जाए। उनके दोस्तों और गांव के युवाओं ने मिलकर इस शादी को खास बनाने का निर्णय लिया। सभी ने आपस में मिलकर 20 ई-रिक्शा सजवाए। इनमें 60 बाराती सवार हुए।
वजर हुसैन की बरात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों और साथ ही गांव निवासियों ने इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि यह बरात न केवल सादगी का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि मिलकर प्रयास करने से आर्थिक सीमाएं भी अवसर में बदल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें