फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में नेकां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
आरएस पुरा में प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता।  - फोटो : rspura news
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के दलजीत चौक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सि दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार की भर्ती में उर्दू भाषा की अनिवार्यता हटाने की मांग की।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि जम्मू संभाग के लोगों की अनदेखी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने नायब तहसीलदार की भर्ती प्रक्रिया से उर्दू भाषा के साथ दूसरी भाषा नहीं रखी तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान रिंकू चौधरी, बिक्रम संधू सहित मोर्चा के अन्य नेताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार पक्षपात करने वाले आदेश वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें