रियासी। भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा 26 जून को निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर के वार्ड नंबर तीन स्थित कालका माता मंदिर को जाने वाले पैदल रास्ते में भगवान जगन्नाथ का मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर के पुजारी धीरज दास महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की। बुधवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद