फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थियों को बताया संस्कृत भाषा का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। जम्मू संस्कृति स्कूल सिकंदरपुर में “भारतीय भाषा समर कैंप 2025” के अंतर्गत संस्कृत भाषा पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षित करना, उसमें जिज्ञासा उत्पन्न करना और व्यावहारिक जीवन में उसके प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

इस शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ संस्कृत वंदना में भाग लिया, जिसमें उन्होंने वैदिक श्लोकों का उच्चारण, प्रार्थना एवं मंगलाचरण प्रस्तुत किया। यह संपूर्ण गतिविधि संस्कृत अध्यापिका गोल्डी डोगरा के मार्गदर्शन में संचालित की गई। कार्यक्रम का समुचित समन्वयन तृतीय भाषा प्रभारी डॉ. गीतिका शर्मा द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक सार्थक एवं स्मरणीय अनुभव बना। यह शिविर न केवल भाषाई समृद्धि का माध्यम रहा, अपितु छात्रों को भारतीय संस्कृति की मूल चेतना से जोड़ने तथा संस्कृत की गरिमा का बोध कराने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों सहित बच्चे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें