ज्यौड़ियां। ब्राह्मण समुदाय की गुगू रैना बिरादरी की दो दिवसीय मेल बाबा उदयो सिद्ध देव स्थान जोगवां मगेंरी में 10 और 11 जून को मनाई जाएगी। बिरादरी के सदस्य सतीश रैना तथा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मेल में बिरादरी के अधिक से अधिक लोग पहुंचें और देव स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लें। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।