फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग की अनदेखी कर रही : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां/अखनूर। बसपा की तरफ से रविवार को अखनूर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात के साथ-साथ पार्टी को जमीनी सतह पर मजबूती प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर बसपा नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने मौजूदा जम्मू कश्मीर सरकार पर एससी/ एसटी तथा ओबीसी वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार लगातार इन वर्गों की लगातार अनदेखी कर रही है और खासकर जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरियों की पदोन्नति में एससी /एसटी के लिए आरक्षण लागू करने में सरकार लगातार देरी कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कश्मीर में एससी/ एसटी वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के लिए तबादला नीति जल्द से जल्द लागू की जानी चाहिए और इसके लिए बसपा लगातार संघर्ष करती आ रही है। उन्होंने कहा कि जब भी कश्मीर में हालत खराब होते हैं तो सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाया जाता है।
बसपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के प्रदेश उप प्रधान चरणजीत चरगोत्रा, सचिव जगदीश भगत, मनोज कुमार, रमेश कुमार, चित्र मनु तथा अक्षय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें