फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जाट बिरादरी को जल्द दिया जाए ओबीसी का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। ऑल जम्मू-कश्मीर जाट सभा की ओर से रविवार को जाट सभा भवन आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस मनाया गया। इस मौके पर ऑल जम्मू कश्मीर जाट सभा के प्रधान मंजीत सिंह ने कहा कि जाट सभा जाटों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बिरादरी की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई है। उनसे मांग की गई है कि बिरादरी को राष्ट्रीय स्तर पर भी ओबीसी का दर्जा मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता के साथ रखा जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर ऑल जम्मू-कश्मीर जाट सभा संस्थापक व पूर्व सांसद तरलोक सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी, पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम, तरनजीत सिंह टोनी, विधायक विक्रम रंधावा, चौधरी अजीत सिंह, कमल रंधावा, द्वारका चौधरी, जरनैल चौधरी, रणजीत सिंह गोल्डी, नवीन चौधरी, सुषमा चौधरी, सरवन चौधरी, नरेश बिट्टू सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे और पूरी बिरादरी को अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस तथा बैसाखी की मुबारकबाद दी।

इस मौके पर जाट सभा की तरफ से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कुछ लोग बिरादरी को गुमराह करने का भी प्रयास कर रहे हैं जिनसे बिरादरी के लोगों को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

जाट नेता अजीत चौधरी, तरनजीत सिंह टोनी ने नौजवान पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि वह नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान युवा नेता ऋषभ चौधरी को युवा जाट सभा का महासचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान पहुचे जाट सभा के नेताओं व अन्य लोगो ने ढोल की थाप पर नृत्य कर बैसाखी का पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें