फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में युवा राजपूत सभा ने किया यूजीसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के गांव गुढ़ा मन्हासां में वीरवार को युवा राजपूत सभा के एक गुट ने यूजीसी कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक संबंधित कानून को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर युवा राजपूत सभा के प्रधान दिलावर सिंह मन्हास मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नारेबाजी की और कहा कि यह कानून स्वर्ण समाज और युवाओं के हितों के खिलाफ है। सभा के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
युवा राजपूत सभा ने यह भी कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर प्रदेश-स्तरीय आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में माहौल गरमाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें