फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे के खिलाफ शपथ ली, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
नशे के खिलाफशपथ लेते लोग। - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के ऐतिहासिक किले में सिविल सोसाइटी सांबा, जिला प्रशासन तथा नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बैसाखी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। मेले में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या ने भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डोगरी गायकों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। पारंपरिक गीत-संगीत और लोक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डोगरी कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इसमें समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस मौके पर जिला प्रशासन के एडिशनल डीसी जगदीश सिंह, एसीआर अजय भारती, तहसीलदार गौरव शर्मा, सिविल सोसायटी के अमरदीप सिंह, शिव चरण सिंह, जगदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बैसाखी मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें