फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शराब की दुकानों में एमआरपी से अधिक वसूली पर प्रदर्शन

विज्ञापन
शराब की दुकानों के मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग। - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। जिले में शराब की दुकानों पर एमआरपी से अधिक दाम वसूलने के आरोपों लगा लोगों ने प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच लबलु संब्याल की अगुवाई में युवाओं ने अवैध वसूली के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हर साल शराब के दामों में मनमानी कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। इससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और जल्द सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि इस पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें