फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजपुरा में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा तहसील के लोगों को बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों ने विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल से अपनी समस्या को उठाया था। इस पर विधायक ने 10 एमवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर देकर लोगों की समस्या का समाधान करवाया है।
विज्ञापन

राजपुरा व्यापार मंडल प्रधान संजय शर्मा, चलियारी गांव के सोहन सिंह, गंधर्व सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती बढ़ जाती थी क्योंकि पावर स्टेशन पर कम एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लोड बढ़ने के साथ ही कट लग जाता था। लोगों ने कई बार विभाग को समस्या के समाधान के बारे में कहा लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने विधायक डॉ देवेंदर मन्याल को अपनी समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर दिया है। इससे लोगों को गर्मी में बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें