फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कस्बे के वार्ड चार में एक सप्ताह से पानी नहीं, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के वार्ड चार मंडी कोटली में गत एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को पानी को लेकर परेशानी बनी हुई है। स्थानीय निवासी अजय सिंह ने कहा कि उनके वार्ड में एक सप्ताह से पाइपें टूटी हुई हैं, जिनकी आज तक मरम्मत ही नहीं करवाई गई है। उनके अनुसार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बाद भी टूटी पाइपों की मरम्मत ही नहीं करवाई जा रही है। लोग पैसा खर्च कर कर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिंक मार्ग के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गत 15 दिनों से पानी नही है।
विज्ञापन

कोट
वार्ड चार में नगर परिषद के कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ कचरा उठा रहे थे। इससे पाइपें लीक हो गईं। उन्होंने जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को आदेश दिया था कि उक्त पाइपों की मरम्मत करें व पानी की आपूर्ति को सुचारू करें। बारिश के कारण कुछ दिक्कत बनी थी। अब कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

-फारूक खान, एईई जलशक्ति विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें