सांबा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को वर्चुअल मोड पर मिशन युवा लांच किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं के बीच स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है।
जिला-स्तरीय रोलआउट के हिस्से के रूप में उपायुक्त सांबा राजेश शर्मा जिला मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल से वर्चुअल लांच इवेंट में शामिल हुए। यहां मिशन के तहत 16 युवा उद्यमी लाभार्थियों को मंजूरी पत्र सौंपे गए। इस आयोजन में सहायक निदेशक रोजगार और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।