सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा में नशे के खिलाफ अभियान जारी है। चिट्टा हॉटस्पॉट क्षेत्र बलोल खड्ड क्षेत्र में पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान दर्जनों कुल्लों में तलाशी अभियान चलाया गया और महिलाओं से पूछताछ की।
बलोल खड्ड और सरोर अड्डा क्षेत्र हेरोइन तस्करी के लिए जाना जाता है। इन इलाकों में युवाओं को हीरोइन की सप्लाई की जाती है। पुलिस की सख्ती के बाद अब महिलाएं नशे का कारोबार कर रही हैं।