फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इनोवेटिव क्रिकेट अकादमी ने 136 रन से दर्ज की शानदार जीत

Sat, 13 Jun 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांबा । इनोवेटिव स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर खेले गए सीमित ओवरों के मुकाबले में इनोवेटिव क्रिकेट अकादमी ने एजे क्रिकेट अकादमी हो एसएससी को 136 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इनोवेटिव क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 326 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में 327 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजे क्रिकेट अकादमी की टीम 21.3 ओवर में 190 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


एजे क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहम्मद आमिर ने सबसे अधिक 58 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से रन बनाए। उत्कर्ष वर्धन ने 29 रन और हर्ष ने 18 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन


गेंदबाजी में इनोवेटिव क्रिकेट अकादमी के कप्तान समर्थ शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। पृथ्वी ने 3 और आयुष्मान ने 2 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इनोवेटिव क्रिकेट अकादमी ने मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और 136 रन की बड़ी जीत अपने नाम की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें