फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाईवे और सीमा क्षेत्रों में बढ़ाई चौकसी

Tue, 02 Jun 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा-2026: सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद सांबा में तैयारियां तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिले में सुरक्षा तैयारियों को जमीनी स्तर पर तेज कर दिया है। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीमसेन टूटी ने सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के साथ-साथ सत्यापन और निगरानी अभियान शुरू कर दिए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित नाकों की कार्यप्रणाली का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। हाईवे पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती की जा रही है। यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस, सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के संयुक्त दल संभावित घुसपैठ मार्गों और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तथा बाहरी मजदूरों का सत्यापन अभियान भी तेज किया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा यात्रा के दौरान स्थापित होने वाले लंगर स्थलों, होटलों, गेस्ट हाउसों और राजमार्ग किनारे स्थित ठहराव केंद्रों का सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों को इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, आगंतुकों के रिकॉर्ड और सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर व्यापक सुरक्षा योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें