अखनूर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अखनूर क्षेत्र में एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.35 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार अखनूर की टीम खुगा क्षेत्र में नाका जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.35 ग्राम हेरोइन जैसी प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। आरोपी की पहचान अखनूर के ही दसकाल निवासी वेद प्रकाश उर्फ सुच्चा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अखनूर में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संवाद