फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनडीपीएस मामले में साक्ष्य कमजोर, आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के एक एनडीपीएस मामले में अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि पुलिस और अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहे।
विज्ञापन


मामला वर्ष 2022 का है। विजयपुर क्षेत्र में पुलिस ने नाका लगाकर एक वाहन से 46 पैकेट भुक्की बरामद करने का दावा किया था। इसका कुल वजन करीब 90 किलो बताया गया।

सुनवाई के दौरान गवाहों के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए। कई गवाह यह नहीं बता सके कि जब्त सामग्री पर किसकी सील लगी थी और सील कैसे की गई। कुछ गवाहों ने यह भी कहा कि वे मौके पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


मामले में सबसे बड़ी कमी यह रही कि मालखाना रजिस्टर अदालत में पेश ही नहीं किया गया। इसके अलावा जब्त सामग्री से जुड़े जरूरी दस्तावेज और सील के नमूने भी सही तरीके से जमा नहीं किए गए।

अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में पूरी प्रक्रिया का सही होना बहुत जरूरी है लेकिन यहां जांच में कई खामियां पाई गईं, जिससे मामला संदेह में आ गया। इन्हीं कारणों से अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें