सांबा के सिडको चौक में सड़क दुर्घटना का शिकार हुई कार
सांबा। शहर के सिडको चौक के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कठुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत कर में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कारों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी भी गंभीर चोटे नहीं आई है। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आंशिक रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद