फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सार्वजनिक परिवहन ठप, महंगे ऑटो के सहारे लोग

Mon, 26 Jan 2026 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले की प्रमुख मंडियों में आज भी सार्वजनिक परिवहन सुविधा बहाल नहीं हो पाई है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड काल में बंद हुई मिनी बस सेवा और मैजिक ऑटो सेवा अब तक दोबारा शुरू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

इसके चलते लोगों को मजबूरी में महंगे निजी ऑटो पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
गढ़ मंडी सांबा के दर्शन लाल, थलोरा मंडी के बलवान सिंह और खैरी मंडी सांबा के गुरचरण सिंह ने बताया कि कोविड के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद कर दी गई थी लेकिन इसके बाद आज तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया। कई बार प्रशासन और मोटर व्हीकल विभाग (एमवीडी) से शिकायत की गई। बावजूद इसके कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। लोगों का कहना है कि मंडियों में कामकाजी, दिहाड़ीदार, व्यापारी और आम नागरिक आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें