गणतंत्र दिवस को लेकर सांबा में सुरक्षाबलों द्वारा स्थापित अतिरिक्त नाके व जांच करती पुलिस
सांबा। सीमावर्ती इलाकों में इस बार गणतंत्र दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सेना और बीएसएफ की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांववासी इस राष्ट्रीय पर्व को उल्लास और जोश के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
सांबा जिले के कई सीमावर्ती गांवों में हाई स्कूल और पंचायत भवनों में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय सेना और बीएसएफ ने अपने जवान तैनात किए हैं जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की चिंता नहीं है और वे उत्सव का पूरा आनंद ले पा रहे हैं। पूर्व सरपंच स्वाति शर्मा ने कहा, गणतंत्र दिवस हमारे लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। हम सभी गांववासी मिलकर इस दिन को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाएंगे। सुरक्षा के अच्छे इंतजामों से बच्चों और बुजुर्गों समेत सभी गांववासी निश्चिंत हैं।
गणतंत्र दिवस को लेकर सांबा में सुरक्षाबलों द्वारा स्थापित अतिरिक्त नाके व जांच करती पुलिस