फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ब्यासपुर और सई रिसीविंग स्टेशन में 16 घंटे बाद बिजली बहाल

Sat, 13 Jun 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के बाद तूतड़ें और सलैहड़ के बीच टिन शेड गिरने से टूट गए थे 33 केवी बिजली लाइन के चार सपैन तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अरनिया। ब्यासपुर और सई रिसीविंग स्टेशन में 16 घंटे बाद बिजली बहाल हो गई। वीरवार शाम को आंधी और बारिश के कारण तूतड़ें और सलैहड़ के बीच टिन शेड गिर गया था। इससे 33 केवी बिजली लाइन के चार सपैन तार टूट गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। देर रात बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात तक लाइन को आंशिक रूप से ठीक कर लिया। सलैहड़ और ब्यासपुर के बीच फाल्ट नहीं मिलने पर ब्यासपुर और सई रिसीविंग स्टेशन की बिजली रात भर बंद रही।
बिजली विभाग ने शुक्रवार सुबह 8 बजे तकनीकी खराबी दूर कर लाइन पूरी तरह सुचारु कर दी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण क्षेत्र की 35 हजार आबादी प्रभावित रही। पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण गांवों में पेयजल संकट पैदा हो गया। गर्मी में रात भर अंधेरे व गर्मी में रहने के चलते बच्चे व बुजुर्ग परेशान रहे। कई परिवारों ने जागकर रात काटी।
विज्ञापन

बिजली विभाग नियमित मरम्मत कार्य करता है और शटडाउन लिए जाते हैं। मगर बारिश व आंधी से प्रभावित लाइनों के फाल्ट की पहचान में कई बार 24 घंटे तक लग जाते हैं। इससे आमतौर पर कड़ी गर्मी से लोग बीमार पड़ते हैं।
- दर्शन कुंडल, स्थानीय ग्रामीण

ग्रामीण जागीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन की तकनीकी खराबी एक गंभीर समस्या बन चुकी है और आपदा के बाद बिजली विभाग को युद्धस्तर पर कार्य कर फाल्ट का शीघ्र समाधान करना चाहिए ताकि भविष्य में इतनी लंबी कटौती से बचा जा सके।
विज्ञापन

- जागीर सिंह, ग्रामीण

कोट

तूतड़ें और सलैहड़ के बीच 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद रात 12 बजे सुचारु कर दी गई थी। इसके बाद सलैहड़ से ब्यासपुर के बीच लाइन फाल्ट हो गई। इसे ट्रेस करने में पूरी रात बीत गई। सुबह फॉल्ट ट्रेस कर बिजली को सुचारु कर दिया है।
- मुनीर खान, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें