फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह और अरनिया ब्लॉक में ई-बस सेवा का विस्तार किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। कांग्रेस नेता नीरज कुंदन ने शनिवार को बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा ई-बस सेवा के विस्तार को लेकर जम्मू स्मार्ट सिटी के सीईओ देवांश यादव से मुलाकात की है। उन्होंने वर्तमान में वंचित प्रमुख इलाकों को कवर करने के लिए ई-बस मार्गों के विस्तार और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनिंदा बसों के परमिट के विस्तार का अनुरोध किया। साथ ही ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि छूटे हुए क्षेत्रों को शामिल करने के लिए विशिष्ट मार्गों का प्रस्ताव रखा जाए, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों समुदायों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कुछ ई-बसों के परिचालन परमिट को बढ़ाने का आग्रह किया है, ताकि दैनिक यात्रियों, छात्रों और श्रमिकों की ज़रूरतों को पूरा करते हुए सेवा के घंटों को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि सीईओ देवांश यादव ने इस पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें