आरएस पुरा। योग दिवस पर मुख्य आयोजन सुचेतगढ़ विधानसभा के गांव चकराेई स्थित सरकारी स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया। यहां एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर की देखरेख में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग ही एकमात्र ऐसा साधन है, जो हमें शांति, ऊर्जा और निरोग जीवन प्रदान कर सकता है। इस दौरान शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जोश देखने लायक था।
इसके अलावा सरकारी डिग्री काॅलेज, सरकारी कन्या व बाॅयज हायर सेकेंडरी स्कूल में सामाजिक संगठनों की ओर से भी योग किया। सीमावर्ती गांव रंगपुर मौलानियां स्थित सूरजमल हाई स्कूल में, ब्यासपुर परलाह, आक्ट्राय पोस्ट, शिव नगर सहित अनेक गांवों में भी योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुए।