फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमवाई भारत राजोेरी में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के चयन के लिए साक्षात्कार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। एमवाई भारत केंद्र राजोेरी की तरफ वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के चयन के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य जिले के विभिन्न ब्लॉकों से ऐसे ऊर्जावान, समर्पित और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्ध युवाओं का चयन करना है जो राष्ट्र निर्माण, सामुदायिक विकास तथा स्थानीय स्तर पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमवाई भारत राजोेरी के जिला युवा अधिकारी (डीवाईओ) ने कहा कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण स्तर के लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। चयनित स्वयंसेवकों को दो वर्षों तक विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक अपने कार्यकाल के दौरान डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आपदा एवं आपातकालीन राहत सेवाओं, नशा मुक्ति अभियान तथा अन्य सामाजिक जागरूकता अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही वे युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें