ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। एसडीएम सतीश कुमार शर्मा ने शनिवार को कार्यक्रम के दौरान बताया कि उपजिला खौड़ में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
उन्होंने बताया कि उपजिले का मुख्य कार्यक्रम शहीद गुलबदन सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ में होगा। इसमें सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, बैठने की व्यवस्था, बिजली एवं पानी की आपूर्ति तथा निमंत्रण कार्ड जारी करने के संबंध में सरकारी सभी विभागों के साथ चर्चा पहले से ही कर दी गई है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संस्थानों और कार्यालयों के सरकारी भवनों को रोशन करने के लिए भी कहा गया है। सभी संबंधित विभागों को 25 जनवरी 2026 से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।