फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेगा तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा सांबा

Sun, 25 Jan 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा में आयोजित तिरंगा रैली में हजारों की संख्या में शामिल बच्चे और लोग
विज्ञापन
सांबा। वंदे मातरम के दूसरे चरण अभियान के तहत शनिवार को सांबा जिले में मेगा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों और लोगों ने भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया। यह आयोजन अमर देशभक्ति गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया।
विज्ञापन


रैली को जिला डीसी आयुषी सूदन ने रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगे झंडे हाथों में लिए प्रतिभागियों का कारवां शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सांबा किले में जाकर संपन्न हुआ। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस कर्मियों, सरकारी अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मार्चिंग बैंड और देशभक्ति नारों से पूरा वातावरण राष्ट्र प्रेम से सराबोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें