फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर बंद नाले का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़-ज्यौड़ियां मुख्य मार्ग पर गांव चक्कमलाल के पास ओल्ड प्रताप नहर से निकल रहे नाले का मुहाना बंद होने पर किसानों की बीस एकड़ भूमि सिंचित नहीं हो पा रही है। इसके लिए किसानों ने बुधवार को बैठक कर एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा को फोन कर मुहाने की सफाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं इस बीच एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने वीरवार को मौके पर पहुंच कर पूरी स्थिति को जाना और किसानों को आश्वासन दिया कि आप की समस्या का जल्द हल किया जाएगा। वहीं इस विषय में बात करते हुए किसान चुन्नी लाल शर्मा, शमशेर सिंह आदि ने बताया कि इस नाले पर किसानों की बीस एकड़ भूमि निर्भर है और नाले का मुहाना दब जाने से हम लोग अपनी भूमि को सिंचित नहीं कर पा रहे हैं। आज एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंच कर हमें आश्वासन दिया है कि नाले का मुहाना जल्द साफ कर पानी बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें