बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चक मुरार में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का समापन कलश यात्रा के साथ किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी हाजिरी दर्ज करवाई। साध्वी लीला देवी ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और माता-पिता के प्रति विनम्र रहने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र के 10वीं और 12वीं कक्षा के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। भागवत सप्ताह कथा के समापन पर प्रबंधक कमेटी की तरफ से लंगर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक राजीव भगत ने साध्वी लीला देवी से आशीर्वाद ग्रहण किया।