फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां से पलांवाला पंजतूत तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। भाजपा के पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला पंजतूत तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी केंद्र की तरफ से सांसद जुगल किशोर शर्मा को एक पत्र के माध्यम से दी गई है।
विज्ञापन

राजीव शर्मा ने बताया कि सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पलांवाला पंजतूत सड़क चौड़ीकरण मामले को लेकर पिछले वर्ष दिसंबर में नई दिल्ली में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से भेंट की थी। इस दौरान छंब विधानसभा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई थी। इसमें ज्यौड़ियां से पलांवाला तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग प्रमुख थी।
राजीव शर्मा ने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण न केवल क्षेत्र के विकास और आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि छंब विधानसभा की हर समस्या को सुलझाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत हैं और आगे भी रहेंगे। जो लोगों की मांगें रह गई हैं, केंद्र सरकार के माध्यम से उन्हें भी जल्दी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें