फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमावर्ती गांवों में पशुओं के लिए बनाए जाएं बंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान में बने तनाव के बीच हर गांव में संयुक्त रूप से पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए बंकरों का निर्माण किए जाने की मांग की गई है। सीमावर्ती गांव गुलाबगढ़ बस्ती के चौ. सरवन सिंह का कहना है कि किसानों का जीवन-यापन करने का साधन खेतीबाड़ी है। सभी लोग पशुओं पर निर्भर हैं। तनाव के चलते खेती नहीं कर पा रहे हैं। आपात स्थिति में पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना मुश्किल होता है। इसलिए उन्हें घर में ही रखना पड़ता है। चौधरी ने कहा कि जैसे सीमा पर हालात बन रहे हैं। इसके लिए सरकार को पशुओं के लिए भी बंकरों का निर्माण करवाना चाहिए।
विज्ञापन

गांव शामका के पूर्व सरपंच बलकार सिंह का कहना है कि सीमावर्ती गांवों में पशुओं को रखे जाने के लिए बंकरों का निर्माण करवाने पर किसानों को राहत मिलेगी। जब भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जाती है, तब घरों में बनाए शैड में रखे पशु घायल हो जाते हैं या मारे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें