फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव चक्क मलाल में लगी आग, घास में पड़े आठ कारतूस चले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस थाना के अधीन गांव चक्क मलाल के पास ओल्ड प्रताप नहर के किनारे खेतों में लगी आग ज्यौड़ियां-खौड़ मुख्य सड़क तक आ पहुंची। घास फूस में लगी आग में एक के बाद एक कुल आठ फायर हुए। पहले तो आसपास के लोग समझ नहीं पाए। एक फायर पास ही लगी आटा चक्की मशीन के कमरे के अंदर चली गई। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव चक्क मलाल निवासी रिटायर्ड सैनिक पंडित चुन्नी लाल ने खौड़ पुलिस को इसकी सूचना दी। खौड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि यह बहुत पुरानी गन एसएलआर के कारतूस हैं। यह गन तो अब बंद भी हो गई है। गांव चक्क मलाल के जानकारों के अनुसार जहां पर बहुत साल पहले सेना का डिफेंस भी हुआ करता था। हो सकता है उस समय यहां पर ये कारतूस गिरे हों। आग लगने से कारतूस चल गए। हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें