फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लापता व्यक्ति का शव जोगपुर नहर से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। गांव जोगपुर में शुक्रवार को लगभग 32 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर से मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बालकृष्ण पुत्र बलदेव राज निवासी कोटली चाढका (बिश्नाह) का शव स्थानीय लोगों ने देखा तो विजयपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मृतक बालकृष्ण के पिता बलदेव राज ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले बालकृष्ण घर से लापता था और उसकी गुमशुदा की रिपोर्ट बिश्नाह थाने में दर्ज करवाई गई थी। शुक्रवार को विजयपुर पुलिस ने हमें सूचना दी कि बालकृष्ण का शव नहर से मिला है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा क्षेत्र में ही वेल्डिंग का काम करता था लेकिन 6 महीने से घर से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें