फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृष्ण के जयकारों से गूंजा अखनूर, भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को अखनूर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री रामलीला क्लब अखनूर की ओर से आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा अखनूर नगर भक्तिमय हो गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजे और ढोल की टोलियां चल रही थीं। इसके पीछे भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चे और विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु चलते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते और भजनों पर झूमते नजर आए।

इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ने रामलीला क्लब को भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा श्री राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, मेन बाजार, निर्दोष चौक, राजा बाजार और पक्का डंगा सहित विभिन्न बाजारों से गुजरते हुए वापस श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान सिविल सोसायटी अखनूर, विधायक अखनूर की टीम और स्थानीय दुकानदारों की ओर से जगह-जगह खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे। श्रद्धालुओं के लिए पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, फल और अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें