सांबा। पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तस्करी की कोशिश नाकाम कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और पांच गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया है। पहली कार्रवाई पुलिस पोस्ट मानसर की टीम ने पडे़ह टॉप क्षेत्र में की जहां तीन गोवंश को पैदल उधमपुर की ओर ले जाते एक आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना सांबा में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, थाना रामगढ़ की टीम ने नंदपुर के पास ऑटो लोड कैरियर को रोककर तलाशी ली। वाहन में दो गोवंश को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि वाहन में सवार एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।