फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरनकोट में कार पांच सौ मीटर नीचे गिरी, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
सुरनकोट में पांच सौ मीटर नीचे नदी के किनारे गिरी कार। - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में सोमवार दोपहर को सुरनकोट-बफलियाज मार्ग पर गांव फजलाबाद के पास एक कार पांच सौ मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसा चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर को हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। सभी ने घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। इस दौरान एक घायल की बीच रास्ते में देहरा गली क्षेत्र में मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों को जीएमसी राजोरी से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान जफर जावेद निवासी थन्ना मंडी के रूप में हुई है। घायलों में गुलशन शाहीन निवासी थन्ना मंडी, शबीर अहमद निवासी बोनी खेत सुरनकोट और अमजद निवासी बैहरामगल्ला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें