फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुंदरबनी के नथुआ टिब्बा में सर्च ऑपरेशन जारी, कमांडर ने किया दौरा

Sun, 22 Feb 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सेना के कमांडर ने किया सुंदरबनी का दौराफोटो स्रोत सेना
विज्ञापन
राजोरी। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा आर्मी कमांडर नॉर्दर्न कमांड ने शनिवार को सुंदरबनी के नथुआ टिब्बा क्षेत्र का दौरा किया। सैन्य कमांडर को बताया गया कि कैसे आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल किया गया । इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान युद्ध जैसे सामान और हथियार गोलाबारूद बरामद किए गए।
विज्ञापन

सेना कमांडर ने त्वरित और सटीक कार्रवाई के लिए सैनिकों की प्रशंसा की। उन्होंने आतंकवाद मुक्त जम्मू कश्मीर सुनिश्चित करने के लिए उनकी पेशेवरता, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प की सराहना की। कमांडर ने सैन्य जवानों को पहले से अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी ताकि दुश्मन के किसी भी नापाक मंसूबे को सफल न होने दिया जाए। बता दें कि सुंदरबनी के नथुआ टिब्बा क्षेत्र में जहां आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास को विफल बनाया गया था वहां शनिवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा। सेना ने दिनभर क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला लेकिन फिलहाल कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें