फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोहे का जंगला चोरी करने वाले आरोपी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड नंबर तीन में लोहे के जंगले और एसी की तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे में पिछले एक सप्ताह से गांव में गली-नालियों पर लगे लोहे के जंगले व तार गायब हो रहे थे, जिससे ग्रामीण भयभीत थे और रात भर पहरा देने पर मजबूर थे।

रविवार को चोरों ने दिनदहाड़े वार्ड नंबर 3 की एक गली से जंगले उखाड़ कर मोटरसाइकिल पर रख दिए। इसी दौरान स्थानीय युवक अक्षय गुप्ता ने उन्हें देखा और तुरंत पीछा शुरू कर दिया। पीछा होते देख चोर बिश्नाह की ओर भागने लगे, जबकि अक्षय और एक अन्य युवक भी चोरों को पकड़ने के लिए बिश्नाह की ओर मुड़ गए। बिश्नाह पहुंचते ही चोर रिंग रोड पर मीरा साहिब की तरफ मुड़े। वहीं, अक्षय गुप्ता ने रिंग रोड पुल के नीचे तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और दोनों युवक चोरों का पीछा करने लगे और थोड़ी दूर जाकर दोनों चोरों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों को पुलिस थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। आरोपित चोरों की पहचान तनिष्क निवासी चुंबिया बिश्नाह और सुनील कुमार निवासी बटाला पंजाब मौजूदा समय में बाईपास बिश्नाह के रूप में हुई है। बाड़ी ब्राह्मणा में पिछले एक सप्ताह से जंगला चोरों का गिरोह सक्रिय होकर काम कर रहा था। इसके चलते क्षेत्र के लोग दहशत और डर के माहौल में रात गुजार रहे थे, परंतु चोरों के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें