फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौशेरा के बलिदानों के स्मारक पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
श्रोत संवाद फोटो :- नौशेरा के सेरी गांव मे सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने शहीदों के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौशेरा। सीमा सुरक्षा बल ने नौशेरा के सेरी गांव में 14वें बलिदान दिवस पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीमा सुरक्षा बल ने तरुण गुप्ता, पूर्व डिप्टी कमांडर सीमा सुरक्षा बल सुंदरबनी और चालक उदय कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जो 26 जुलाई 2012 को ड्यूटी के दौरान आई आकस्मिक बाढ़ में बलिदान हो गए थे। उनकी 14वीं बलिदान वर्षगांठ पर 15 बटालियन बीएसएफ की ओर से सेरी गांव नौशेरा स्थित बलिदान स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पीएन पांडेय कमांडेंट 15 बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने पुष्पचक्र अर्पित किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस समारोह सेरी गांव के पूर्व सरपंच बलवंत राज ने भी पुष्पांजलि दी। वहीं, सीमा सुरक्षा बल ने राष्ट्र के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान को सदैव सम्मान देने की अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें