फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईंट भट्ठे पर मजदूरों में झगड़े में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। न्यू आगरा चक गांव में एक ईंट भठ्ठे पर हुए झगड़े में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पिल्ला राम दुआ निवासी गांव रालो छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मजदूरों में रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ है। आरोप है कि मजदूर मोहन लाल व उसके परिजनों ने पिल्ला राम पर लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पिल्ला राम को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोहन लाल व उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें