फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन और चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला पुलिस ने कटड़ा और माहौर में हेरोइन और चरस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटड़ा के नौमाई में लगाए गए नाके पर पुलिस ने दोमेल की तरफ से आ रही कार को जांच के लिए रोका। इस दौरान तलाशी में चार किलो चार सौ चालीस ग्राम चरस और चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वाहन में सवार अमजद खान और मोहम्मद अशरफ दोनों निवासी चंबा कटड़ा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों पर अंडर सेक्शन 8,20,21,22,25 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
वहीं माहौर पुलिस ने भी दो युवकों को चरस की बारह छल्ली (चार सौ तीस ग्राम) सहित गिरफ्तार किया है। चरस सहित पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान सुनील कुमार तथा संदीप सिंह दोनों निवासी मजालता उधमपुर के रूप में हुई है। दोनों पर अंडर सेक्शन 8 तथा बीस के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी शैलेंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की तरफ से नशे के खिलाफ अभियान में पिछले नौ महीनों में 208 एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं नशे का कारोबार करने वाले 254 लोगों को पकड़ा गया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से एक सप्ताह के भीतर साढ़े चौदह लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें