पाकिस्तानी सेना ने जिले के शाहपुरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर रविवार सुबह फेंसिंग के आगे बसे गांव मंधार में मोर्टार दागे। इनमें से एक मोर्टार से गांव निवासी मोहम्मद कफीर खान के घर को नुकसान पहुंचा। मोर्टार के टुकड़े लगने से दीवारों और दरवाजों को नुकसान पहुंचा। घर में सो रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे गया।
पाकिस्तानी सेना ने रविवार को सुबह तड़के गोलाबारी की। लोगों ने कहा कि न जाने पाकिस्तानी सेना हम लोगों से क्या चाहती है। जो बेवजह हमारे घरों को निशाना बना रही है। अगर सेना की तरफ से गोलाबारी की जा रही हो तो पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई में कोई गोला हमारे गांव में गिरे तो समझने वाली बात है।
यह भी पढ़ेंः कश्मीर में जोरदार तरीके से वापसी करेगा बॉलीवुड, दो दिवसीय समारोह के लिए गुलमर्ग पहुंचे सितारे
लेकिन बिना किसी कारण पाकिस्तानी सेना हमारे घरों पर गोले दाग कर क्या हासिल करना चाहती है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कहा कि अगर यह गोला सुबह या दिन के समय गिरता तो हमारे बच्चों की जान जा सकती थी। क्योंकि दिन में आस पड़ोस के सभी बच्चे यहीं खेला करते हैं।
आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भी पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर गोलाबारी कर रहा है। शनिवार रात को भी पाकिस्तान ने बोबिया इलाके में घंटों गोलाबारी की। पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने चक सामन, चक टिंबर से रात 11 बजे से लेकर 3 बजे तक छोटे बड़े हथियारों का इस्तेमाल करते हुए गोलाबारी की।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: '370' पर भारी पड़ेंगी बासमती की नई किस्में 118-123 और 138, कृषि विभाग ने लिया ये फैसला
बोबिया में बीएसएफ की पोस्ट और उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसका बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इस इलाके में सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध बनाने के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान इस तरह से गोलाबारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें- जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा