फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाईवे बहाल करने में 20 जेसीबी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने में एनएचएआई ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को रामबन में 20 जेसीबी मशीनें और 40 टिप्पर तैनात कर दिए। रामबन के चार किलोमीटर हिस्से में एनएचएआई के कर्मचारी पूरी रात मलबा हटाने के काम में लगे हैं। एनएचएआई ने प्राकृतिक आपदा आने के बाद नेशनल हाईवे को एकतरफा बहाल कर दिया था। लेकिन मार्ग पर जाम लगने के हालात बने हुए थे। इन्हें देखते हुए एनएचएआई ने रविवार को पूरा दिन नेशनल हाईवे को बंद रखने की मंजूरी प्रशासन से मांगी थी और इसे प्रशासन ने मान लिया था। इसके बाद नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह आठ बजे से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। हालांकि इस बारे में आदेश शनिवार देर शाम को जारी कर दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में शनिवार दोपहर या शाम को संदेश देरी से मिलने की वजह से बड़ी संख्या में ट्रक श्रीनगर की ओर रवाना हो चुके थे। बाद में इन ट्रक चालकों ने नेशनल हाईवे के किनारे जगह-जगह इन्हें खड़ा कर दिया। ट्रकों के अलावा नेशनल हाईवे के बाधित होने का असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। एनएच में फंसे लोगों को अब सुबह तक नेशनल हाईवे बहाल होने का इंतजार करना होगा। हालांकि नेशनल हाईवे पर श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों के वाहन कम नजर आए। गौरतलब है कि 19 अप्रैल को रामबन में भारी बारिश की वजह से नेशनल हाईवे मलबे से भर गया था। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े वाहन भी दब गए थे। जबकि इस हादसे में 46 परिवारों की जमीन और घर पर असर पड़ा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीन बार रामबन क्षेत्र का दौरा किया है और उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी बात कही है।
विज्ञापन



बाक्स
प्रभावित परिवारों को एक करोड़ देंगे विधायक अर्जुन सिंह
रामबन में प्रभावित क्षेत्र का रविवार को विधायक अर्जुन सिंह राजू ने दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को एक करोड़ रुपये की मदद देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित हुए हैं उनके लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि रामबन में हुए हादसे की वजह से बेघर हुए परिवारों पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के फैसले को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को जमीन मुहैया करवाएगी।

बाक्स
रात भर काम करेंगे एनएचएआई कर्मचारी
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि 19 अप्रैल को प्राकृतिक आपदा की वजह से नेशनल हाईवे ठप हो गया था। एनएचएआई ने प्राथमिकता के आधार पर एनएच को रिकार्ड समय में बहाल किया है। नेशनल हाईवे एक तरफा आवाजाही शुरू होने के बाद इसे दोनों तरफ खोलने का काम रविवार को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भारी मशीनों के साथ जुटे कर्मचारी चौबीस घंटे काम करेंगे और सोमवार सुबह तक हर हाल में नेशनल हाईवे को दोनों तरफ से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें