फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीते एक दशक से रिसर्च पर दोगुना खर्च कर रहा भारत - डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
दिशा कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह   स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
जम्मू-नई दिल्ली। पीएम नरेंदी मोदी की सरकार आने के बाद देश अनुसंधान एवं विकास पर दोगुना खर्च कर रहा है। यह बात केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में दिशा कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी इंदौर द्वारा किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि साल 2013-14 में अनुसंधान एवं विकास पर 60,196 करोड़ रुपये खर्च होते थे, जो अब 1,27,381 करोड़ रुपये हो गए हैं। सरकार न केवल अनुसंधान में निवेश कर रही है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रही है कि ये नवाचार सिर्फ प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहें, बल्कि उद्योगों में भी इनका लाभ हो।
विज्ञापन

सोमवार को ही डॉ सिंह ने जापान के टोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच चार दशकों के सहयोग की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें