जम्मू। प्रदेश भाजपा की ओर से मौजूदा प्रवक्ताओं के अलावा एडवोकेट अंकुर शर्मा, विक्रम मल्होत्रा और गौरव गुप्ता को जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने तरुण चुघ, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा एवं प्रभारी, अशोक कौल, महासचिव (संगठन), भाजपा जम्मू-कश्मीर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के परामर्श से पार्टी के लिए नए प्रवक्ता मनोनीत किए हैं।
शर्मा ने जोर दिया कि भाजपा को जनहित के मुद्दे उठाने की मान्यता प्राप्त है और पार्टी प्रवक्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।