फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेल मंडल का श्रेय लेने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती भाजपा

विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के एक्स हैंडल पर रेल मंडल कार्यक्रम को लेकर साझा किया गया पोस्ट: स्रोत भाजपा एक्स
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू को मिलने जा रहे रेल मंडल का प्रदेश भाजपा श्रेय लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। पार्टी के एक्स अकाउंट से लेकर फेसबुक समेत तमाम प्लेटफार्म पर इसका जमकर प्रचार किया जा रहा है। यहां तक कि 6 जनवरी को होने वाले रेल मंडल उद्घाटन कार्यक्रम में भी पार्टी के सभी विधायकों को पहुंचने के लिए कहा गया है। पार्टी के तमाम बड़े नेता भी इसका हिस्सा होंगे। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पूरे आयोजन की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान की तरफ से प्रदेश भाजपा को रेल मंडल को लेकर जमकर प्रचार करने के लिए कहा गया है। लोगों के बीच इसे भाजपा की उपलब्धि बताने के लिए कहा गया है। प्रदेश भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ 6 जनवरी को रेल मंडल के कार्यक्रम को साझा किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि नया रेल मंडल कुल 198 करोड़ की लागत से बनेगा। ये जम्मू के लिए एक बड़ा उपहार है। पार्टी के विधायकों द्वारा अपने अपने अपने विधानसभा हलके में भी इसे लेकर लोगों को जानकारी देने के लिए कहा गया है। खासकर राजोरी पुंछ के नेताओं से कहा गया है कि वे लोगों को बताएं कि इस रेल मंडल के बनने से राजोरी-पुंछ में रेलवे का विस्तार किया जाएगा। जल्द ही कश्मीर की तरह राजोरी-पुंछ में भी रेलवे के विस्तार काम शुरू होगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री भी आमंत्रित
जानकारी के अनुसार रेलवे की तरफ से 6 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री समेत सरकार के बड़े नेताओं को भी न्यौता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें