फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू की छड़ी वाले बाबा बनकर उमर ने कश्मीरी लोगों को किया गुमराह: सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने नेशनल कांफ्रेंस पर जमकर निशाना साधा है। शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को याद दिलाते हुए कहा कि दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन नेकां के चुनाव घोषणापत्र में शामिल एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया गया है। झूठे वादों के साथ लोगों को गुमराह किया गया। उमर अब्दुल्ला ने खुद को जादू की छड़ी वाला बाबा बताया, जो चांद को तोड़कर जन्नत स्थापित कर देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला को लोगों पर दया करनी चाहिए। प्रदेश में कुछ रचनात्मक काम करना शुरू करना चाहिए। चुनाव जीतने और सरकार बनाने के बाद नेकां और मुख्यमंत्री दोनों ही जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और किसी भी तरह की राहत प्रदान करने के लिए प्रभावी कदम उठाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री और मंत्री पद का आनंद ले रहे अन्य लोग इस बात से संतुष्ट और खुश हैं कि उन्होंने सत्ता संभालने के अपने सपने को पूरा कर लिया है। अब उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। केवल मीडिया से बातचीत करना तथा चुनावी वादों से संबंधित कोई घोषणा न करना ये दर्शाता है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण व विकास के लिए कोई भी कार्य शुरू करने के मूड में नहीं हैं, जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग प्रतिदिन मुख्यमंत्री की ओर उत्सुकता से देख रहे हैं। उनसे कुछ अच्छा सुनने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता सुनील सेठी ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। सीएम पर विफल होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें