फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू-कश्मीर राइफल्स को मिला सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का खिताब

विज्ञापन
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में मार्च पास्ट करते जम्मू-कश्मीर राइफल्स के जवान। - फोटो : jammu news
विज्ञापन
जम्मू। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में जम्मू-कश्मीर राइफल्स के मार्चिंग (परेड) दस्ते ने सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का खिताब जीता है। सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पॉपुलर चॉइस पुरस्कार सिग्नल्स दल को मिला। सर्वेक्षण में सीआरपीएफ की मार्चिंग टुकड़ी सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ रही।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों के मार्चिंग दस्तों और विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तीन पैनल गठित किए गए थे। इसके अलावा नागरिकों को पॉपुलर चॉइस श्रेणी में उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों के लिए वोट करने के लिए 26 से 28 जनवरी तक माई गवर्नमेंट पोर्टल पर ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था की गई थी। सर्वेक्षण में केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के बीच सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें