फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: अमित शाह की मौजूदगी में कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं भाजपा का दामन

Thu, 29 Sep 2022 02:19 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह तीन अक्तूबर की शाम को जम्मू पहुंचेंगे। कई दलों के नेता इस अवसर पर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कई पूर्व विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में चल रहे हैं।
विज्ञापन
Amit shah (File) - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन से पांच अक्तूबर तक गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर के दौरे को सफल बनाने में भाजपा का प्रदेश नेतृत्व जुटा हुआ है। भाजपा शाह के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भुनाने की मंशा से दो रैलियों में हजारों की भीड़ एकत्रित करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह तीन अक्तूबर की शाम को जम्मू पहुंचेंगे और राजभवन में उपराज्यपाल के अलावा उच्च अधिकारियों से बैठक कर प्रदेश के सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। चार अक्तूबर को शाह सुबह 11 बजे राजोरी जिले में जन रैली को संबोधित करेंगे।
जन रैली को संबोधित करने के बाद शाह जम्मू पहुंचेंगे और जम्मू कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगे। कई दलों के नेता इस अवसर पर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कई पूर्व विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में चल रहे हैं।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को शाह कश्मीर जाएंगे और बारामुला जिले में रैली को संबोधित करेंगे। कश्मीर जाने से पूर्व वह श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा भी टेक सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार तीन से पांच अक्तूबर तक गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें