फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची संशोधन कार्यक्रम पर आज सर्वदलीय बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 15 सितंबर से शुरू हो रही मतदाता सूची संशोधन कार्यक्रम के लिए सोमवार को सर्वदलीय बैठक होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हृदेश कुमार सिंह की ओर से सभी दलों को बैठक के लिए शाम पांच बजे बुलाया गया। बैठक में जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर होने जा रही विशेष मतदाता सूचियों में संशोधन कार्यक्रम पर राजनीतिक दलों का पक्ष जाना जाएगा।
विज्ञापन

अपनी पार्टी अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के सवाल पर कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। उनकी पार्टी के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे। मैं लगातार कहता रहा हूं कि दिल्ली सोचता है चुनाव कराना जम्मू-कश्मीर पर अहसान है लेकिन यह हमारा अधिकार है और हम लोकतांत्रिक देश में है। हमारी जमीनी स्तर की लोकतांत्रिक व्यवस्था गत चार साल से बहाल नहीं की गई है। इसलिए चुनाव कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें